मोहम्मद इस्लाम बने भीम आर्मी के नगर अध्यक्ष।

देवबंद: भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तहसील संयोजक डॉ. नरेंद्र लांबा ने संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए नगर के मोहल्ला नेचलगढ़ निवासी मोहम्मद इस्लाम को संगठन का देवबंद नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। डॉ. नरेंद्र लांबा ने इस्लाम को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए पीडितों को न्याय दिलाने और संगठन को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने मो. इस्लाम का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष ने कहा कि वह संगठन की नीतियों को घर घर पहुंचाने का काम करेंगे और दब कुचले लोगों को इंसाफ दिलाएंगे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश