उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का पुन: उपाध्यक्ष बनने पर दीपकराज सिंघल का किया स्वागत।

देवबंद: व्यापारी नेता दीपकराज सिंघल को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का पुन: उपाध्यक्ष चुन लिया गया है। आगरा में हुए संगठन के सम्मेलन में यह घोषणा की गई। बुधवार को व्यापारियों ने हर्ष जताते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।

इंडस्ट्रियल एस्टेट स्थित मंडल कार्यालय पर हुई बैठक में निर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष दीपकराज सिंघल ने कहा कि संगठन व्यापारी हित में लगातार संघर्षरत है। इस दौरान नगर इकाई से जुड़े व्यापारियों ने दीपकराज का माल्यार्पण और बुके व अंग वस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि दीपकराज सिंघल के फिर से प्रदेश उपाध्यक्ष चुने जाने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। नगराध्यक्ष अश्वनी मित्तल, महामंत्री सतवीर सिंह, वरयाम खान, विजय गिरधर, मुर्सलीन, संजय गोयल, शाहिद, राजन छाबड़ा, अमित सोनी, शिवम सिंघल, अमित चौधरी आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश