विवेक तायल बने प.पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष।

देवबंद: पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय व्यापारी महासम्मेलन में नगर के व्यापारी विवेक तायल को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

संगठन के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास ने बताया कि देवबंद इकाई सक्रिय रूप से देवबंद नगर में कार्य कर रही है। जिलाध्यक्ष जयवीर राणा की संस्तुति पर विवेक तायल को नगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। विवेक तायल ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर में हुए सम्मेलन में पूरे प्रदेश से 58 जिलों से 400 से अधिक नगर इकाईयों ने भाग लिया था। विवेक तायल के मनोनयन पर नगर महामंत्री राजेश सिंघल, संरक्षक संदीप शर्मा, मनोज सिंघल, सलीम कुरैशी, अजय गर्ग, राजेश अजमानी, विजय सिंघल आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश