उप्र उद्योग व्यापार मंडल का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न, अश्वनी मित्तल अध्यक्ष, सतवीर चौधरी बने महामंत्री।

देवबंद: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के त्रिवार्षिक चुनाव सोमवार को संपन्न हुआ। इसमें अश्वनी मित्तल को अध्यक्ष, सतवीर चौधरी को महामंत्री और वरयाम खान को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। नए पदाधिकारियों का व्यापारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

केएल जनता इंटर कालेज में हुए चुनाव में संगठन के जिलाध्यक्ष शीतल टंडन ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए कहा कि सरकार के कानून व नियमों में व्यापारियों का अहित न हो, इसी को ध्यान में रखते हुए मांगों को प्रशासन के माध्यम से शासन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। इस दौरान राजन छाबड़ा को नरगर प्रभारी मनोनीत किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष दीपकराज सिंघल और निवर्तमान अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से संगठन हित में कार्य करते रहने का आह्वान किया। विजेश कंसल, विजय गिरधर, विनोद जैन, मुमताज मलिक, महेंद्र गिरधर, देवीदयाल शर्मा, हरविंदर सिंह, अर्जुन सिंघल, विकास पुंडीर, पवन धीमान, मनीष अग्रवाल, रविंद्र चौधरी, अनुज गर्ग, अमित सोनी, नीरज जैन आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश