मुमताज़ अहमद बने "सूचना का अधिकार बचाओ" अभियान के प्रदेश महासचिव।

देवबंद: राष्ट्रीय संस्था "सूचना का अधिकार बचाओ अभियान" को सुदृढ़ एवं गतिशील बनाने के लिए आरटीआई एक्ट को मज़बूती से लागू कराने, सूचना कानून का प्रचार प्रसार करने, सूचना कानून प्रयोगकर्ताओं को उत्पीड़न से मुक्ति दिलाने एवं संगठन में निःस्वार्थ भाव से समाजसेवा करने के उद्देश्य से प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश रईस अहमद ने मुमताज़ अहमद पुत्र नूर मोहम्मद मोहल्ला टाकान देवबंद निवासी को प्रदेश महासचिव पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पदभार मनोनीत किया। 
इस अवसर पर रईस अहमद ने कहा कि मुमताज़ अहमद अपने कर्तव्य के प्रति बड़े ज़िम्मेदार व्यक्ति है वह अपने हर कार्य को बड़ी ज़िम्मेदारी के साथ निर्वहन करते है उनकी इसी कार्यप्रणाली के मद्देनजर उनको संस्था ने प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। उनसे संस्था यह अपेक्षा रखती है कि वह संस्था की नीतियों और कार्यक्रमों को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रचार प्रसार कर सदस्यता अभियान चलाकर आरटीआई कार्यकर्ताओ को अधिक से अधिक सदस्य बनाकर मज़बूत बनाएंगे।
नव नियुक्त प्रदेश महासचिव मुमताज़ ने अध्यक्ष रईस अहमद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो ज़िम्मेदारी मुझे सौंपी गयी है उसे पूर्ण रूप से निभाकर संस्था को आगे बढाने का कार्य किया जायेगा।
मुमताज़ अहमद के मनोनयन पर डॉ. नवाज़ देवबन्दी, पूर्व विधायक माविया अली,  शमीम मुर्तज़ा फ़ारूक़ी, असद जमाल फ़ैज़ी, अरुण अग्रवाल, अशोक गुप्ता, डॉ शमीम देवबन्दी, डॉ. एसए अज़ीज़, नदीम खान इंजीनियर, आरिफ अंसारी, सईद अंसारी, हैदर अली सभासद, इक़बाल अंसारी सभासद, सय्यद हारिस सभासद, जमाल अंसारी, डॉ. सादिक़ देवबन्दी, इकराम अंसारी, तहसीन खान एड., नसीम अंसारी एड., दानिश मसरूर, फैसल नूर शब्बू, अरशद सिद्दीक़ी आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

समीर चौधरी /महताब आज़ाद

Post a Comment

0 Comments

देश