सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने पर समाजसेवी आरिफ अंसारी पुत्रियां "हर्ष विद्या रत्न" अवार्ड से सम्मानित।

देवबंद: अभिभावक संघ के नगर अध्यक्ष समाजसेवी आरिफ अंसारी की दो पुत्रियों द्वारा सीबीएसई इंटरमीडिएट व हाई स्कूल स्कूल परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने पर उन्हें हर्ष विद्या रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। दोनों बच्चियों को यह अवार्ड मिलने पर नगर के गणमान्य लोगों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 
अभिभावक संघ के नगर अध्यक्ष आरिफ अंसारी की पुत्री सारा आरिफ ने सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में 89% अंक प्राप्त किये। इसके अलावा उनकी दूसरी पुत्री मरियम आरिफ ने कक्षा 10 सीबीएसई परीक्षा में 92% अंक प्राप्त किये।
दोनों  मेधावी छात्राओं को आज नगर के  दून वैली स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में हर्ष विद्या रत्न अवार्ड से नवाजा गया। 
दोनों छात्राओं को हर्ष विद्या रत्न अवार्ड मिलने पर  प्रख्यात शायर डॉक्टर नवाज़ देवबंदी, पूर्व विधायक माविया अली, वरिष्ठ पत्रकार आबाद अली, वरिष्ठ पत्रकार मुमताज अहमद, डॉक्टर अनवर सईद, डॉक्टर नेत्रपाल सिंह, डॉक्टर नफीस, फिरोज अहमद, खुशनसीब खान, कलीम माज, डॉक्टरेट महताब आज़ाद आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों बच्चियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश