मानव कल्याण मंच की महिला विंग द्वारा निर्धन व जरुरतमंदो को निशुल्क चश्मे वितरित किए गए।

देवबंद: मानव कल्याण मंच की महिला विंग द्वारा बुधवार को 63 निर्धन व जरुरतमंद लोगों को निशुल्क चश्मे वितरित किए गए। इस दौरान अतिथियों ने लोगों से आह्वान किया कि वह जरुरतमंदो की मदद को आगे आएं।
रेलवे रोड स्थित श्री रामकृष्ण योगाआश्रम इंटर कालिज में मानव कल्याण मंच की महिला विंग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शशि गुगलानी ने बताया कि आज भी गांव और शहरों की निर्धन आबादी में अधिकतर लोग आंखों की कमजोरी को कोई शारीरिक अक्षमता नहीं समझते हैं। जिसके चलते और धीरे-धीरे उनकी आंखें खराब होने लगती है। उन्होंने कहा कि आंखो का परीक्षण कराए जाना और निशुल्क चश्मे वितरित करना सच्ची नर-नारायण सेवा है। मंच संस्थापक अरुण अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के पुण्य कार्य जारी रहेंगे। क्योंकि यही ईश्वरीय सेवा है। इस दौरान महिला मंडल की अध्यक्ष प्रतिभा जैन, कार्यक्रम संयोजिका रितु सिंह, ममता वर्मा, अलका गुप्ता, पूजा छाबड़ा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन राजीव शर्मा ने किया।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।
महताब आज़ाद।

Post a Comment

0 Comments

देश