एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया के प्रबंधक बने सचिन त्यागी, देवबंद का नाम रोशन किया।

देवबंद: देवबंद क्षेत्र के गांव घलौली निवासी इंजीनियर सचिन त्यागी एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (भाविप्रा) भारत सरकार के प्रबंधक पद के लिए चयन हुआ है। सचिन दिल्ली में बीएसएनएल उपमंडल अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे है।
देवबंद के विभिन्न स्कूलों हाईस्कूल और इंटर की शिक्षा पूर्ण करने के बाद वर्ष 2008 में अवध विश्वविद्यालय से बी. टेक और एमटेक की शिक्षा पूर्ण करने के बाद दिल्ली में बीएसएनएल में जूनियर इंजीनियर के पद पर चयनित होकर अपनी सेवाएं प्रदान की। साथ ही इंजीनियरिंग में ही पीएचडी की। उनका अब एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (भाविप्रा) भारत सरकार के प्रबंधक पद के लिए चयन हुआ है। उनके चयन पर क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया। सचिन अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और अपनी बहनो के संघर्ष को दिया। उनकी उपलब्धि पर पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह, पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, सेठ कुलदीप कुमार, गुरजोत सेठी, विपिन त्यागी, विकास त्यागी और मनोज सिंघल एड. ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

समीर चौधरी।
महताब आज़ाद।

Post a Comment

0 Comments

देश