अशोक कुमार श्री गांधी वैदिक इंटर कालेज के प्रबंधक पद पर हुए निर्वाचित।

देवबंद: गांव चंदेना कोली स्थित श्री गांधी वैदिक इंटर कालेज की प्रबंध समिति का बुधवार को हुए चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुए। इस दौरान प्रबंधक पद पर अशोक कुमार ने 68 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी जोगेंद्र कुमार को 27 मतों से पराजित किया।
अशोक कुमार विद्यालय प्रबंध समिति के चुनाव में चौथी बार अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी मिश्रा और पर्यवेक्षक संपदा की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी ने बताया कि विद्यालय समिति के कुल 119 मतदाता थे। इनमें से 4 मतदाताओं की मृत्यु हो जाने के चलते 115 मतदाताओं में से 109 ने मतदान में भाग लिया। बताया कि12 पदों के लिए हुए चुनाव 11 पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी और सदस्य चुने गए। सिर्फ प्रबंधक पद पर दो पर्चे भरे गए थे जिसके लिए चुनाव कराया गया। उन्होंने बताया कि गठित समिति में डा. ओमकुमार अध्यक्ष, यशपाल सिंह उपाध्यक्ष, अशोक कुमार प्रबंधक, डा. पितांबर मोहन उप प्रबंधक व ओपिन कुमार को कोषाध्यक्ष घोषित किया गया। जबकि गौरव, नंदकिशोर शर्मा, रामकुमार, संजय, सत्यवीर, सतवीर उर्फ बबली औरअनिल सदस्य पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद

Post a Comment

0 Comments

देश