पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंंत्री राजीव गांधी।

देवबंद: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 33वीं पुण्यतिथि मनाई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें याद करते हुए नमन किया।

मंगलवार को स्थानीय कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें याद दिया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी ने कहा कि देश की एकता अखंडता के लिए शहादत देने वाले राजीव गांधी ने आधुनिक भारत निर्माण के दृढ़ संकल्प के दम पर भारत को वैश्विक स्तर पर एक मजबूत लोकतांत्रिक देश के रुप में पहचान दिलाई। इसमें वरिष्ठ कांग्रेसी राहत खलील, लईक अंसारी, ब्लाक अध्यक्ष अजय त्यागी, शहजाद उस्मानी, वरयान खां, अनवार सिद्दीकी, नबील मसूदी, राशिद खान आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद

Post a Comment

0 Comments

देश