विभिन्न संगठनों द्वारा किया गया होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन।

देवबंद: रंग और हुड़दंग के पर्व होली के उपलक्ष्य में विभिन्न संगठनों द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रंगों और उत्साह के इस पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाने का आह्वान किया गया।
मानव कल्याण मंच द्वारा हाईवे स्थित एक सभागार में आयोजित हुए होली मिलन कार्यक्रम में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान मंच द्वारा पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग व भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में मंच के वरिष्ठ सदस्य लोकेश वत्स एडवोकेट ने होली पर हास्य कविता प्रस्तुत कर सबको लोटपोट किया। मंच संस्थापक अरुण अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। सुशील कर्णवाल, अजय बंसल, विपिन त्यागी, अर्जुन सिंघल, रविंद्र चौधरी, राजीव शर्मा, रविन्द्र कश्यप, बलवीर सैनी आदि मौजूद रहे। 
गांव चौंदाहेड़ी में आयोजित हुए होली मिलन कार्यक्रम में रंग और फूलों के साथ जमकर होली खेली गई। मुख्य अतिथि कोपरेटिव बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह ने होली को खुशियों का त्योहार बताया और सभी से मिलजुल कर त्यौहार मनाने का आह्वान किया। आयोजक राजसिंह चौंदाहेड़ी ने सभी का आभार जताया। संदीप शर्मा एड., चरण सिंह कौरवा, मोहित, सनोज जुडडा, पूर्व प्रधान मोनू, राजीव प्रधान, नरेश प्रधान आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश