देवबंद में खूब उड़ा अबीर गुलाल, धूमधाम से मना होली पर्व, राज्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली।

देवबंद: नगर व देहात क्षेत्र में रंगोत्सव होली धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जमकर अबीर गुलाल उड़ा। एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई। महिला और पुरुषों के साथ ही बच्चे भी रंगों में सराबोर रहे।
सोमवार को फाग पर जगह जगह होली का जश्न मना। लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री बृजेश सिंह और भाजपा नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कार्यकर्ताओं संग होली खेली। इस दौरान कार्यकर्ता रंगों में सराबोर दिख। वहीं, जगह जगह महिलाएं और युवतियां भी होली के रंगों में सराबोर दिखाई पड़ी। बच्चे हाथों में पिचकारियां लेकर एक दूसरे पर रंग डालते दिखाई दिए। युवाओं ने एक-दूसरे पर रंग उड़ेलने के साथ ही साथियों संग डीजे की धुन पर होली का जमकर आनंद लिया। लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ ही गुंजियां, चाट पकौड़ी का भी जमकर लुत्फ उठाया। लालवाला रोड पर शुभकामना एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट सदस्यों ने बच्चों के साथ होली का त्यौहार मनाया। इसमें मीनू जैन ने सबकों गुलाल का तिलक लगाकर हैप्पी होली का बैंड पहनाया। उधर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्र में पुलिस प्रशासन मुस्तैद बना रहा।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश