रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद, महिला ने पांच लोगों पर लगाया घर में तोडफ़ोड़ करने और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप।

देवबंद: तैयबपुर बड़ा गांव में रंजिश के चलते पांच लोगों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए एक महिला से मारपीट की। इतना ही नहीं महिला ने आरोपियों पर घर में रखे सोने चांदी के आभूषण उठा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
खेड़ामुगल क्षेत्र के तैयबपुर बड़ा गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार को पति और बेटा काम से बाहर गए हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान पडोस के पांच लोग रंजिशन उसके घर में घुस गए तथा गाली गलौज करते हुए वहां रखे सामान में तोडफोड करने लगे। महिला का आरोप है कि उक्त लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी घर में रखे सोने चांदी के आभूषण उठाकर फरार हो गए। इंस्पेक्टर संजीव कुमार का कहना है कि मामला आपसी रंजिश का है। तहरीर के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश