उपाध्याय समाज पर अभद्र टिप्पणी करने पर गहरा रोष, जोगी सुभाष कैप्टन का समाज के भीतर बहिष्कार करने का निर्णय।

देवबंद: भारतीय उपाध्याय समाज की बैठक में योगी जोगी नाथ समाज के अध्यक्ष जोगी सुभाष केप्टन द्वारा उपाध्याय समाज पर अभद्र टिप्पणी करने पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। साथ ही समाज के भीतर उनका बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया।
गुरुवार को स्थानीय कार्यालय पर आयोजित हुई बैठक में संगठन के संरक्षक पंडित सतेंद्र शर्मा ने कहा कि जोगी सुभाष ने अभद्र टिप्पणी कर उपाध्याय समाज की भावनाओं को भडक़ाने का काम किया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। मनोज उपाध्याय, जिलाध्यक्ष साधुराम उपाध्याय ने भी अपने विचार व्यक्त किए और अभद्र टिप्पणी पर कड़ा रोष व्यक्त किया। बैठक में सर्वसम्मति से जोगी सुभाष के बहिष्कार करने और उनसे किसी प्रकार का संबंध न रखने का निर्णय भी लिया गया। इसके अलावा बैठक में मांगेराम उपाध्याय को जिलाध्यक्ष मास्टर अनुराग उपाध्याय को जिला मंत्री की पुन: जिम्मेदारी सौंपी गई। रामपाल, डीपी उपाध्याय, संजय उपाध्याय, रणधीर, रामकुमार, अंकित, मोहित, सन्नी उपाध्याय, अरविंद, तेजवीर और पूर्व पार्षद प्रदीप उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश