रमज़ानी कुरैशी तीसरी बार सपा नगर अध्यक्ष नियुक्त, पूर्व विधायक ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया बल।

देवबंद: समाजवादी पार्टी द्वारा रमज़ानी कुरैशी को एक बार फिर देवबंद नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने रमज़ानी कुरैशी के नाम नियुक्ति पत्र जारी करते हुए उन्हें देवबंद नगर अध्यक्ष नामित किया है।
रमज़ानी कुरैशी को नगर अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर वरिष्ठ सपा नेता एवं पूर्व विधायक माविया अली ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा और पार्टी की नीतियों को घर-घर एवं जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। तीसरी बार सपा नगर अध्यक्ष नियुक्त हुए रमजानी कुरैशी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है और जो भरोसा उन पर जताया है उस पर वह खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को क्षेत्र में मजबूत किया जाएगा और लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत के लिए काम किया जाएगा।
इस अवसर पर हैदर अली, मसरूर ठेकेदार, हाजी बाबू मलिक, अब्दुल कादिर खान, इसराइल गौड़, अफजल कुरेशी, अनीस कुरैशी, अबरार कुरेशी, रहमान कुरैशी, इसरार कुरैशी, नजम कुरेशी, शादाब कुरेशी आदि ने रमजानी कुरैशी को बधाई दी।

समीर चौधरी। रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश