शुभदीप संस्था ने हर्षोल्लास से मनाया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस।

देवबंद: शुभदीप संस्था द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित कर हर्षोल्लास से मनाया गया।

लाजपत नगर कालोनी स्थित सत्संग भवन में शुक्रवार रात आयोजित कार्यक्रम में संस्था से जुड़ी महिलाओं ने महिलाओं के परिवार व समाज में योगदान व उनके द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों के बारे में चर्चा की। रानी गंभीर ने कहा कि महिलाएं आज परिवार से बाहर निकलकर राजनीति, प्रशासन,सेना में विभिन्न पदों पर सेवाएं दे रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में कालोनी की महिलाएं मौजूद रही।
समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश