राज्यमंत्री ने की सिविल बार एसोसिएशन में 10 किलो वाट का सोलर सिस्टम लगवाए जाने की घोषणा, अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर किया राज्यमंत्री बृजेश सिंह का स्वागत।

देवबंद: पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार जनता के हित में कार्य कर रही है। हर वर्ग का विकास ही सरकार का मुख्य एजेंडा है। 
सोमवार को उन्होंने सिविल बार एसोसिएशन को अपनी विधायक निधि से 10 किलो वाट का सोलर सिस्टम लगवाए जाने की घोषणा की।
कचहरी परिसर स्थित सिविल बार एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित सम्मान समारोह में राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कहा अधिवक्ता समाज का मुख्य दर्पण होते हैं। समाज के हर पीडित व्यक्ति को न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की मुख्य भूमिका होती है। इस दौरान राज्यमंत्री ने सिविल बार एसोसिएशन में 18 लाख रुपये की लागत से 10 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगवाए जाने की घोषणा की है। नगर पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी एवं भाजपा नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता आदि ने भी विचार व्यक्त किए। 
कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने राज्यमंत्री बृजेश सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र पुंडीर व संचालन देश दीपक त्यागी एवं नरेश चौहान ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान ब्रह्म सिंह पुंडीर, आजाद सिंह, दुष्यंत त्यागी, नरेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, मनीष कुमार, अशोक कुमार, रामप्रताप सिंह, महिपाल चौहान, ज्ञान सिंह, आदेश त्यागी, रिजवान कासमी, अब्दुल गनी, मोहम्मद आमिर, रामपाल सिंह और गुलाब सिंह सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश