यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश नीरज कुमार त्यागी को बनाया जिला उपाध्यक्ष।

देवबंद: यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश (यूटा) ने एसोसिएशन का मंडल सहारनपुर का विस्तार करते हुए उच्च प्राथमिक विद्यालय दुधली (मर्ज) में सेवारत ब्लॉक के कर्मठ एवं झुझारू अध्यापक नीरज कुमार त्यागी को उपाध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी सौंपी हैं।
प्रेस को जारी पत्र मे राष्ट्रीय संयोजक/अध्यक्ष शिवराज सिंह ने आशा व्यक्त की है कि नीरज कुमार त्यागी अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन से यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के लिए सहयोगी साबित होंगे और इसके मिशन को आगे लेकर जायेंगें। अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी उनको ज़िम्मेदार पद दिए जाने पर बधाई देते हुए भरपूर सहयोग की आशा व्यक्त की है। देवबंद ब्लॉक के समस्त सम्मानित अध्यापकों ने भी नीरज कुमार त्यागी को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।:

Post a Comment

0 Comments

देश