श्री राम जानकी लीला मंचन समिति के तत्वाधान में रामलीला मंचन का शुभारंभ, श्री विष्णु कला मंडल की रामलीला में हुआ धनुष तोडऩे का मंचन।

देवबंद: श्री राम जानकी लीला मंचन समिति के तत्वाधान में शुक्रवार रात रामलीला मंचन का भव्य शुभारंभ किया गया।

मंच उद्घाटन भाजपा जिला उपाध्यक्ष यशवंत राणा ने फीता काटकर किया। दीप प्रज्जवलित दिनेश ऋषि व शिवम गुप्ता, गणपति वंदना पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, माल्यर्पण गंगाराम शर्मा व डा. कांता त्यागी, श्री राम दरबार को माल्यार्पण सभासद मनोज सिंघल व अंकित राणा, महर्षि वाल्मीकि को माल्यार्पण सेठ कुलदीप छाबड़ा, अशोक गुप्ता और डा. अरविंद जौहरी ने किया। रामलीला कमेटी अध्यक्ष लकी वर्मा, महामंत्री राजेश अनेजा, अंशुल वर्मा, आलोक खटीक, विकास त्यागी, संदीप शर्मा एड., अजय सिंघल बिट्टू, सभासद विपिन त्यागी, रविंद्र चौधरी, अर्जुन सिंघल, कुलदीप सैनी, अभिषेक त्यागी, राहुल वाल्मीकि, मंजू शर्मा, शुभलेश शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, श्री विष्णु कला मंडल के तत्वावधान में रामलीला भवन में चल रहे मंचन में शुक्रवार रात रावण बाणासुर संवाद और भगवान श्रीराम द्वारा धनुष तोडऩे की लीला का सजीव मंचन हुआ। राम का अभिनय अजय प्रजापति, लक्ष्मण का सागर कश्यप, विश्वामित्र का विजेंद्र गुप्ता, जनकका सुरेश शर्मा, सीता का चेतन शर्मा, रावण का भरत शर्मा, बाणासुर का कार्तिक मित्तल, और परशुराम का अभिनय अशोक शर्मा ने किया।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश