डॉ. महेंद्र सैनी दोबारा बनाए गए भाजपा के जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर जताई खुशी।

देवबंद: भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा सहारनपुर जनपद में फिर से डॉक्टर महेंद्र सिंह को जिले की कमान सौंपी है। देवबंद निवासी भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र सैनी के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाते हुए मिठाइयां खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा किया।

शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी द्वारा जारी की गई जिला अध्यक्षों की सूची में सहारनपुर से फिर डॉक्टर महेंद्र सैनी को जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। 60 वर्षीय महेंद्र सैनी बतौर देवबंद के निवासी हैं। पूर्व में वह भाजपा में जिला महामंत्री और विधानसभा प्रभारी समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर पार्टी में कार्य कर चुके हैं। वर्ष 2022 में भाजपा ने उनके नेतृत्व में ही सहारनपुर जनपद में पांच विधानसभा की सिम जीतकर प्रदेश नेतृत्व को एक नई सौगात दी थी। जैसे ही देवगन में डॉक्टर महेंद्र सैनी को दोबारा से भाजपा जिला अध्यक्ष बनाए जाने की खबर पहुंची तो कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। भाजपा के पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शिवराज सिंह रोड, पूर्व विधायक मामचंद लांबा,राकेश गांगुली, पूर्व जिला मंत्री विपिन भारतीय, नागल मंडल अध्यक्ष पवन त्यागी, समेत सहारनपुर जनपद के कई वरिष्ठ भाजपा नेता जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र सैनी के आवास पर पहुंचे और उन्हें बधाई दी। वही मोहल्ला सनी सराय में भाजपा जिला अध्यक्ष के आवास पर पार्टी कार्यक्रम कार्यकर्ताओं ने ढोल की ताफ पर जमकर जश्न मनाते हुए प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश