देवबंद में पर्यूषण पर्व के तहत हुए कार्यक्रम में जैन समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित।

देवबंद: पर्वाधिराज पर्यूषण पर्व के सातवें दिन सोमवार को जैन मंदिरों में उत्तम त्याग धर्म की विशेष पूजा अर्चना की गई।
बाल ब्रह्मचारी अभय भैया ने कहा कि सारे परद्रव्यों के मोह को छोड़ संसार देह और भोगों से विरक्त रहना ही उत्तम त्याग धर्म है। त्याग करने से मनुष्य के भीतर सरलता, अहिंसा व मोह का जाल कम हो जाता है। जिससे प्राणी का जीवन सुखमय बन जाता है। 

इस मौके पर श्री दिगंबर जैन वीर कला मंडल के तत्वावधान में श्री मगनलाल मैमोरियल ट्रस्ट व श्री महीपालचंद जैन मैमोरियल ट्रस्ट ने समाज के 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। साथ ही सर्वसम्मति से समिति के अध्यक्ष पद पर सतीश जैन महामंत्री पद पर शुभम जैन और मनोज जैन को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर मोनिका जैन, अंशु जैन, पायल जैन, सुनीता जैन, रुचि जैन, अलका जैन, नितिका जैन, प्रदीप जैन, प्रवीन जैन, शिखा जैन, मानवी जैन, संजीव जैन, मनोज जैन, रविन्द्र जैन, अतुल जैन, विजेंद्र जैन, अजय जैन मौजूद रहे।

समीर चौधरी/महताब आजाद।

Post a Comment

0 Comments

देश