देश में नजर आया रबी-उल-अव्वल का चांद, 28 सितंबर को ईद मिलादुन्नबी।

देवबंद: शनिवार को देश के कई हिस्सों में रबी अल-अव्वल (1445h) का चांद नज़र आया, ईद मिलाद उन नबी (2023) 28 सितंबर को मनाई जाएगी।
हालांकि देवबंद में रबी उल अव्वल का चांद नजर नहीं आया लेकिन देश के कई हिस्सों से विश्वसनीय सूचना प्राप्त होने के बाद विश्व विख्यात इस्लामी शिक्षण संस्थान दारुल उलूम देवबंद ने भी रब्बी उल अव्वल का चांद होने की घोषणा की जिसके बाद रबी उल अव्वल 1445 हिजरी की पहली तारीख 17 सितंबर रविवार को होगी और 28 सितंबर को ईद मिलादुन्नबी मनाई जाएगी।

बता दें कि रबी उल अव्वल इस्लामिक कैलेंडर का तीसरा महीना होता है। इस वर्ष रबी उल अव्वल का महीना 17 सितंबर से शुरू होगा। इस्लाम धर्म के मानने वालों के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण होता है। मिलादुन्नबी का दिन इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन मनाया जाता है।

समीर चौधरी।

Eid Milad un Nabi Eid Milad Un Nabi 2023 festivals and events India India Moon Sighting India Moon Sighting 2023 

Post a Comment

0 Comments

देश