मुख्यमंत्र के आह्वान पर भाजपाईयों ने पौधरोपित कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

देवबंद: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर बुधवार भाजपाईयों ने श्री रामकृष्ण कैंसर हॉस्पिटल में पौधरोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 

पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर के नेतृत्व में भाजपाईयों ने नीम, जमोया, अमरूद, सिलवर और गिलाये आदि की पौध रोपित की। शशिबाला पुंडीर ने कहा कि मानव जीवन के लिए पर्यावरण का शुद्ध होना तथा पृथ्वी का सुरक्षित होना बहुत जरूरी है। भाजपा नेता गजराज राणा, दीपकराज सिंघल, अस्पताल चेयरमैन साध्वी आशु, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ. कांता त्यागी ने भी विचार रखे। इसमें शशि त्यागी, डॉ. ऊषा धीमान, मंजू शर्मा, बिजेंद्र गुप्ता, मोहन लाल कोरी,  लच्छीराम कश्यप, रियासत, दीपक त्यागी आदि मौजूद रहे। 


समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश