शून्य से शिखर तक कार्यक्रम में बोले वक्ता, देश व समाज सेवा के लिए आगे आएं युवा।

देवबंद: गांव रणखंडी में शून्य से शिखर तक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें मानव अधिकार संगठन के अध्यक्ष कार्तिक कुमार ने युवाओं को संगठन से जुडक़र समाज व देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

सोमवार को हुए कार्यक्रम में कार्तिक कुमार ने युवाओं से समाज में व्याप्त बुराईयों को बाहर करने और समाजसेवा के लिए प्रेरित किया। संगठन के प्रदेश संरक्षक अय्यूब बेग ने कहा कि युवा ही देश का भविष्य है। उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ समाज व देशसेवा के लिए भी आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान संगठन में शामिल नये सदस्यों का पदाधिकारियों ने मार्ल्यापण कर व मनोनयन पत्र देकर अभिनंदन किया। सूर्यदेव सिंह पुंडीर, शुभम शर्मा, गौरव चौधरी, शशांक शिखोला, सुनील दत्त शर्मा, प्रीति धामा, सत्य प्रकाश धामा, शाहिद अली, तरुण भारद्वाज, अमित चौधरी व रोहित वर्मा आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश