नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव, कार्यक्रम में महिलाओं ने सुंदर सांस्कृतिक व धार्मिक प्रस्तुतियां दी।

देवबंद: नगर में विभिन्न संस्थाओं ने शुक्रवार को हरियाली तीज महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। तीज महोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने सुंदर सांस्कृतिक व धार्मिक प्रस्तुतियां दी।
भारत विकास परिषद की बाला सुंदरी शाखा द्वारा दून वैली स्कूल में आयोजित हरियाली तीज कार्यक्रम का उद्घाटन डा. लीना गोयल, रिचा गर्ग और सीमा शर्मा ने किया। कार्यक्रम में शिव पार्वती नृत्य, मल्हार, तंबोला, गेम स्टार आदि आकर्षण का केंद्र रहे। महिलाओं ने झूलों व सेल्फी प्वाइंट का आनंद लिया। संगठन अध्यक्ष सुमन सिंघल, तनुजा कपूर और चंदनबाला ने विचार रखें। पारुल सिंघल को तीज महारानी और डिंपल गोयल को तीज क्वीन चुना गया। आभा, मानसी, शालू बागोरिया, डा. कांता त्यागी, पूनम, डा. शालू, मीनू, पिंकी, सरिता आदि मौजूद रहीं। उधर, कायस्थवाड़ा मोहल्ले के विष्णु चौक स्थित श्री विष्णु भगवान मंदिर में महिलाओं ने कीर्तन कर हरियाली तीज उत्सव मनाया। महिलाओं ने सुंदर भजनों का गुणगान करने के साथ ही नृत्य भी किया। महिला मंडल ने सभी महिलाओं को श्रृंगार का सामान भेंट किया। राधिका अग्रवाल तीज क्वीन और रजनी गुप्ता तीज महारानी बनीं। छवि बंसल, रीमा बंसल, आयुषी बंसल, रुचि कंसल, सुमन गर्ग,पूनम अग्रवाल, प्राची बंसल आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश