अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, एक गंभीर घायल।

देवबंद/नागल: शुक्रवार शाम स्टेट हाईवे पर खजूरवाला के निकट किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक्टिवा सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें अस्पताल ले जाते समय रास्ते में एक की मौत हो गई।

शुक्रवार शाम नंदनपुर निवासी रीनू पुत्र मेनपाल पडोसी अभिषेक के साथ एक्टिवा पर सवार होकर नागल से अपने गांव लौट रहा था, जैसे ही दोनों खजूरवाला के निकट पहुंचे तभी पीछे से तेज गति से आए किसी अज्ञात वाहन ने एक्टिवा में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनो दूर जा गिरे तथा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी भिजवाया। जहां से चिकित्सकों ने दोनो को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रीनू की रास्ते में ही मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना से घर में कोहराम मचा है। 

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश