चंद्रयान3 की सफलतम लैंडिंग पर डा. अख्तर सईद ने वैज्ञानिकों को दी बधाई, जामिया तिब्बिया देवबंद में आयोजित कार्यक्रम में बोले संस्था के सचिव, इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जायेगा ये क्षण।

देवबंद: 23 अगस्त को चंद्रयान 3 के चन्द्रमा के दक्षिणी छोर पर सफलतम लैंडिंग कर भारतीय वैज्ञानिकों ने इतिहास रच दिया और इस को लेकर पूरे देश में जश्न का माहोल है। भारत का मानव रहित चंद्रयान-3 देश की एक बड़ी उपलब्धि है।
इस अवसर पर जामिया तिब्बिया देवबंद में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कॉलेज के सभी छात्र/छात्रायें, स्टाफगण उपस्थित रहे और एलईडी के माध्यम से चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग का प्रसारण देख कर भारतीय वैज्ञानिकों को बधाई दी।
इस अवसर पर जामिया तिब्बिया देवबंद के सचिव डा. अख्तर सईद ने कहा कि हमारे लिए ही नहीं पूरी दुनिया के लिए ये सचमुच एक अद्भुद क्षण था। इस क्षण को इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जायेगा। यह हमेशा रहती दुनिया तक चमकने वाला क्षण है। तथा इसका श्रेय देश के उन सभी वैज्ञानिकों को है जिन्होने देश के गौरव को बढ़ाने के लिये अपने अथक मेहनत से चंद्रयान 3 मिशन को सफल बनाया। जिसका नतीजा आज हमने ही नही पूरे दुनिया देखा।

डा. अख्तर सईद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी बधाई के पात्र है उनके संरक्षण में भारतीय वैज्ञानिको ने यह चमत्कार करके दिखाया कि आज वैज्ञानिक जगत में भारत का लोहा मनवाया। इसके साथ ही डा. अख्तर सईद ने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों ने बहुत कम खर्च पर चंद्रयान 3 अभियान को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया। इस अभियान की कामयाबी से भविष्य में खगोल के और रहस्यों को जानने के प्रति हमारा उत्साह बढ़ेगा। मनुष्य के लिए जिज्ञासा ही सबसे बड़ी चीज है और इसे लगातार बनाये रखना हमारा और हमारी सरकारों का दायित्व है। 
इस अवसर पर डा. अहतशामुलहक सिद्दीकी, डा.मौहम्मद फसीह, डा. मौहम्मद आज़म उस्मानी, डा. मुज़म्मिल, डा. जु़हेब आलम खान, डा. मौहम्मद आसिफ खान, अरीबा, इल्मा, अब्दुल मुतल्लिब, इकरा मरयम, मौ. हसन, उमामा जमाल, सारा इब्राहीम, हुनैन आज़िज़ अन्सारी, सलमान अख्तर, अताउल्लाह सैफी, सारा इब्राहीम, आयशा मुर्सरत, सचिन कुमार, बासित सलीम सिद्दीकी, श्रीमति सबा तबस्सुम, कु. फरहा, श्रीमति शाजिया परवीन, कु. हीना, कु.ज़ोया, मौहम्मद जावेद, मौहम्मद बिलाल, जोगिन्द्रर कुमार, अरूण कुमार आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/महताब आज़ाद।

Post a Comment

0 Comments

देश