चंद्रयान3 की कामयाब लैंडिंग पर मौलाना महमूद मदनी और सांसद ओवैसी ने वैज्ञानिकों को दी मुबारकबाद।

दिल्ली: (शिब्ली रामपुरी) चंद्रयान-3 मिशन की शानदार कामयाबी पर जमीयत उलेमा हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी से लेकर सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी खुशी जताते हुए वैज्ञानिकों को मुबारकबाद दी और इसे एक ऐतिहासिक पल करार दिया है।
जमीयत उलेमा हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने एक ट्वीट के माध्यम से इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए लिखा कि चन्द्रयान 3 की सफलता के लिए हमारे सभी भारतीय नागरिकों और विशेष रूप से हमारे इसरो वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत बधाई। यह मानवता की एक महान उपलब्धि है, जो न केवल हमारे देश के लिए बल्कि पूरे विश्व के कल्याण और प्रगति में सहायक होगी।
एमआईएम अध्यक्ष और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी खुशी का इजहार करते हुए ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि इसरो टीम को मुबारकबाद। यह हम भारतीयों के लिए गर्व का क्षण है। भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियों की लंबी विरासत में एक और बड़ा योगदान है।

उधर, बसपा सुप्रीमो मायावती से लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी और सहारनपुर से बसपा के सांसद हाजी फजलुररहमान ने चंद्रयान-3 मिशन की कामयाबी पर खुशी का इजहार करते हुए वैज्ञानिकों को मुबारकबाद दी है।

बता दें कि भारत की अंतरिक्ष एजेंसी ISRO ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करके इतिहास रच दिया है। इसरो का मून मिशन चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी युग पर उतरने में कामयाब रहा है। ISRO ने अपने दूसरे प्रयास में यह सफलता पाई है। चंद्रयान-2 मिशन हार्ड लैंडिंग की वजह से सफल नहीं हो पाया है। चंद्रयान-3 की सफलता के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब हम ऐसे ऐतिहासिक क्षण देखते हैं तो हमें बहुत गर्व होता है। ये नए भारत का सूर्योदय है। हमने धरती पर संकल्प किया और चांद पर उसे साकार किया…भारत अब चंद्रमा पर है।

Post a Comment

0 Comments

देश