चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर पटाखे फोड़ कर मनाया जश्न, वैज्ञानिकों को ऐतिहासिक उपलब्धि पर दी बधाई, शिक्षण संस्थाओं में एलईडी के माध्यम से दिखाया गया चंद्रयान का प्रसारण।

देवबंद: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर जहां बुधवार शाम देश भर में जश्न का माहौल रहा। वहीं देवबंद में भी भाजपाइयों समेत विभिन्न संगठनों ने पटाखे छोड़ और नृत्य कर जमकर खुशी मनाई और इसरो के वैज्ञानिकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
बुधवार को सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं समेत विभिन्न स्थानों पर एलईडी के माध्यम से चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग का प्रसारण दिखाया गया। लैंडिंग के बाद चहुंओर उल्लास का माहौल हो गया। शिक्षक नगर में भाजपा के पूर्व नगर महामंत्री बिजेंद्र गुप्ता, आनंद वर्मा, नगर मंत्री आलोक खटीक के नेतृत्व में सचिन माहेश्वरी, हर्षित गुप्ता समेत स्कूली बच्चों ने भारत माता की जय, वंदेभारत के उद्घोष के साथ पटाखे फोड़ कर और तिरंगा लहरा कर जश्न मना इसरो के वैज्ञानिक और देशवासियों को शुभकामनाएं दी। 
बिजेंद्र गुप्ता ने कहा कि मिशन मून चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग पूरे देश के लिए बेहद गर्व की बात है। इसरो के वैज्ञानिकों ने नया इतिहास रचकर देश का मस्तक विश्व भर में ऊंचा करने का काम किया है। सुभाष चौक पर पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, वैभव अग्रवाल, विकास चौधरी, अरुण गुप्ता, विशाल गर्ग, आनंद वर्मा आदि ने पटाखे छोड़ खुशी मनाई।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश