प्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय डॉ. महेंद्र पाल कंबोज के जन्मदिन के अवसर पर काव्य गोष्ठी का आयोजन, कवियों ने सुनाई शानदार कविताएं।

देवबंद: प्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय डॉ. महेंद्र पाल कंबोज का जन्मदिन शिक्षक नगर स्थित उनके निवास स्थान पर "साहित्य संगम जनजागृति सामाजिक मंच" द्वारा मनाया गया। जिसमें सभी कवियों ने एक से बढ़कर एक रचनाएं पढ़कर डॉक्टर महेंद्र पाल कंबोज को याद किया,और उनके साथ बिताए गये लम्हो का जिक्र भी किया।
डॉ. पूरन चंद न शास्त्री, डॉक्टर लोकेश वत्स, रणधीर सिंह अध्यापक, श्रीमती मीरा चौरसिया और प्रवक्ता महेंद्र कुमार ने कविता के माध्यम से माहौल को खुशनुमा बनाया।
वरिष्ठ पत्रकार ओमवीर सिंह ने कहा कि डॉ. महेंद्र पाल कंबोज जी कर्मठ एवं परिश्रमी साहित्यकार थे उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी परंतु साहित्य संगम जनजागृति सामाजिक मंच के माध्यम से हिंदी साहित्य को उच्च शिखर पर ले जाने का निरंतर सफल प्रयास रहेगा। श्रीमती डोली और बलराज सिंह ने पर्यावरण पर हम सब वृक्ष लगाएंगे पर्यावरण को बचाएंगे रचना पढी। 
कुमारी आस्था ने अपने दादाजी को याद करते हुए मन के भाव व्यक्त किए। मंच की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी राज किशोर गुप्ता ने की एवं उनको याद किया। मंच का संचालन करते हुए अध्यक्ष प्रवक्ता श्रीमती ममता वर्मा ने अपनी रचना से सभी मनमुग्ध् किया, "नफरत मिटा कर दिल से मोहब्बत की बात कर  मेरे वतन में यूं न तनावट बात कर"। उन्होने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज को संदेश भी दिया अंत में उनके पुत्र नीरज कंबोज और उनकी पत्नी संतोष काम्बोज ने समस्त कवियों एवं साहित्यकारों और अतिथियो का आभार व्यक्त किया।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश