स्वास्थ्य के लिए लाभदायक व गुणकारी है मोटा अनाज , भाजपा महिला मोर्चा ने चलाया मोटा अनाज कार्यक्रम, फास्ट फूड से बचने की सलाह।

देवबंद: भाजपा महिला मोर्चा ने मोटा अनाज कार्यक्रम के अंतर्गत अनाज के लाभ के बारे में लोगों को बताया। मोर्चा की जिलाध्यक्ष रक्षा नामदेव ने कहा कि मोटा अनाज हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक व गुणकारी है। इसके सेवन से हमारे शरीर को पोषण तथा मानसिक बल मिलता है।

गुरुवार को डाकबंगले पर आयोजित कार्यक्रम में रक्षा नामदेव ने कहा कि मोटे अनाज के पोषक तत्वों की वजह से हमें बीमारियां नहीं होती है तथा शरीर मजबूत व स्वस्थ रहता है। कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोटा अनाज के प्रति लोगों को जागरूक किया था। जिसके फलस्वरूप भाजपा महिला मोर्चा पूरे प्रदेश में यह कार्यक्रम चला रही है। भाजपा जिला शोध प्रमुख शुभलेश शर्मा, जिला मंत्री स्नेहा टंडन व पूनम कौशिक ने कहा कि मोटा अनाज कार्यक्रम के तहत लोगों को फास्ट फूड का सेवन नहीं करने की सलाह दी जा रही है। बताया जा रहा है कि इसके सेवन हमारे शरीर में अनेक बीमारियां पनपती हैं। जबकि मोटा अनाज खाने से शरीर स्वस्थ रहता है। जिला उपाध्यक्ष गीता राणा, उषा उपाध्याय, डा. कांता त्यागी, रेखा देवी, मंजू शर्मा, डा. उषा धीमान, मुकेश कश्यप, बबली जाटव, रूमा चौधरी, मंजू पंवार, अंजू त्यागी मौजूद रहीं।


समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।


Post a Comment

0 Comments

देश