कृति योग सेवा समिति द्वारा उप काराकार देवबंद में किया गया तीन दिवसीय योग शिविर का शुभारम्भ, बंदियों ने किया योग की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास।

देवबंद: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में कृति योग सेवा समिति द्वारा उप काराकार देवबंद में तीन दिवसीय योग शिविर का शुभारम्भ सोमवार को किया गया। प्रथम दिन योगाचार्य डा. अरुण योगी ने बंदियों को योग की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास कराया।
हाईवे स्थित उप कारागार देवबंद में योग शिविर के पहले दिन डा. अरूण योगी ने कहा कि योग से हमारा शरीर मन एवं आत्मा प्रभावित होते हैं, अर्थात योग हमारे शारीरिक एवं मानसिक रोगों को दूर कर अध्यात्मिक विकास करने में सहयोग करता है। उन्होंने कहा कि हमें बुरी एवं गलत आदतों को त्यागकर अच्छी आदतों को ग्रहण करना चाहिए। शिविर के पहले दिन डा. अरुण योगी ने बंदियों को सर्वप्रथम, सूक्ष्म क्रियाओं का अभ्यास कराया। उसके बाद ताड़ासन, वृक्षासन, पवनमुक्तासन, भुजंगासन एवं विभिन्न प्राणायाम की क्रियाएं कराई। हास्य क्रिया को बंदियों ने आनंद के साथ किया। जेलर महेंद्र पाल ने बताया कि बंदियों ने एकाग्रता एवं तल्लीनता से योगाभ्यास किया। उन्होंने स्वयं भी योगासनों का अभ्यास किया। बताया कि यह शिविर 21 जून तक चलेगा। जिसका सीधा लाभ बंदियों को मिलेगा। विनीत कुमार, अरविंद, सोनू, सुधीर, तेजपाल, बिट्टू, दानिश, सुभाष व योग सहायक मो. उस्मान गोड आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश