"मेरा बूथ सबसे मजबूत" कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी ने किया कार्यकर्ताओं से संवाद, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान।

देवबंद: भाजपा द्वारा चलाए जा रहे महा संपर्क अभियान के अंतर्गत मंगलवार को भोपाल (मध्य प्रदेश) में आयोजित "मेरा बूथ सबसे मजबूत" कार्यक्रम में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधे संवाद करते हुए उनका मार्गदर्शन किया एवं उनसे जमीनी स्तर पर कार्य की जानकारी ली। इस कार्यक्रम को पूरे देश में कार्यकर्ताओं द्वारा एलईडी के माध्यम से वर्चुअल संवाद कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर देखा गया जिसके निमित्त देवबंद नगर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा इस वर्चुअल संवाद कार्यक्रम को सुनने का कार्यक्रम जनता इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को सुना, पीएम ने बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सरकार के कार्यों एवं नीतियों को पहुंचाने एवं देश को एक सशक्त राष्ट्र के रूप में बनाने में सहयोग के लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का विशेष रुप से आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में सामने आने वाली देश विरोधी ताकतों को जवाब देने का आह्वान किया।

पीएम मोदी ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। पीएम ने तीन तलाक कानून और सामान नागरिक संहिता के संबंध में भी मुस्लिम समाज तक सही जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के विचारों को भी कार्यकर्ताओं ने सुना।
कार्यक्रम के संयोजक अरुण गुप्ता इस वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
कार्यक्रम में जिला संयोजक दीपक राज सिंघल, डॉ. सुखपाल सिंह, विजय गिरिधर, राकेश मित्तल, अरुण गुप्ता, विपिन त्यागी, श्याम चौहान, अर्जुन सिंघल, सतवीर चौधरी, विकास पुंडीर, विशाल गर्ग, बलदीप सिंह, राजकुमार, शिवनंदन सिंह, ऋषि पाल कश्यप, डॉक्टर कल्याण सिंह, डॉक्टर विराज, आलोक खटीक, विजेंद्र गुप्ता, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद सिराज, ऋषि कपूर, अजय बिरला, अमरीश त्यागी, राहुल शर्मा, जोगेंद्र जाटव आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश