पालिका का अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी, बाजारों में अतिक्रमणकारियों पर सख्ती दिखाते हुए जुर्माना वसूला

देवबंद: नगर पालिका परिषद की ओर से लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। आज भी पुलिस को साथ लेकर बाजारों में पहुंची पालिका की टीम ने कई स्थानों पर अतिक्रमणकारियों से जुर्माना भी वसूला। अभियान के चलते हड़कंप मचा रहा।
मंगलवार को पालिका परिषद की टीम ने नगर के एमबीडी चौक, पत्थर का कुआं, बस स्टेंड, यूनियन तिराहा और शाहजीलाल पहुंचकर अतिक्रमणकारियों पर सख्ती दिखाते हुए करीब पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला। साथ पुन: अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
अभियान के चलते बाजार में हड़कंच मचा रहा। पालिका के विकास चौधरी ने बताया कि नगर में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। जो कोई भी अतिक्रमण करना मिलेगा उससे जुर्माना वसूला जाएगा साथ ही कानूनी कार्रवाई भी कराई जाएगी। इस दौरान पोपिन कुमार, मो. अकबर, ताबिश आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश