देवबंद में भाजपा की शानदार जीत के बाद राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह की सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाक़ात।

देवबंद: लोकनिर्माण विभाग राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें निकाय चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत की शुभकामनाएं दी। साथ ही विकास के संबंध में चर्चा की।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट के दौरान कुंवर बृजेश सिंह ने उन्हें देवबंद निकाय में प्रथम बार हुई भाजपा की ऐतिहासिक जीत के संबंध में अवगत कराया। साथ ही उन्होंने प्रदेश के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा विकास संबंधी नीतियों के क्रियान्वयन पर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश