नगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा राज्यमंत्री के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन, बोले मंत्री, गिले शिकवे भुलाकर इस बार देवबंद से भाजपा प्रत्याशी को जिताना है।

देवबंद: नगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा देवबंद क्षेत्र के विधायक व राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के सम्मान एक कार्यक्रम का आयोजन मंगलौर चौकी स्थित मधुर मिलन वेंकट हॉल में किया गया। 
कार्यक्रम में पहुंचे बृजेश सिंह को पहले माल्यार्पण कर स्वागत किया। माल्यार्पण करने वालों में डॉ. डीके जैन, हुल्लास राय सिंघल, मनोज सिंघल, अशोक गुप्ता, डॉ अरविंद गोयल, विनोद गुप्ता, इसके बाद मंत्री बृजेश सिंह को पगड़ी पहनाई गई ततपश्चात उन्हें एक तलवार भेंट की गई। किउंकि वह एक राजपूत हैं और राजपुताना की शान हैं तलवार। 
इस अवसर पर राज्य मंत्री ने कहा कि इस बार प्रत्याशी कोई भी हो नगर पालिका में परचम हिंदुत्व का होगा। इससे पूर्व नगर के वरिष्ठ व्यापारी हुल्लास राय सिंगल ने भी बोलते हुए कहा कि इस बार प्रत्याशी कोई भी हो सभी को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जिताना है। 
कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि इस बार जिस प्रकार से मुझे जिताया था देवबंद की नगरपालिका फिर भी भाजपा के ही प्रत्याशी को बैठा दो अपनी सभी चीजें भूल कर  इस बार देवबंद के चौमुखी विकास के लिए नगर पालिका देवबंद में भाजपा का चेयरमैन होना चाहिए। उन्होंने अपने सम्बोधन में देवबंद के देवव्रन्द नाम का भी जिक्र किया और देवबंद में एटीएस सेंटर की स्थापना को बड़ी उपलब्धि बताते हुए इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा की।  कहा कि सड़कों, लाइटों के लिए पैसा आ चुका है पूरी निधि देवबन्द लगवा लो पर भाजपा प्रतियशी को जीता दो। 
इस अवसर पर सतेंद्र बंसल, प्रदीप बंसल, विनोद प्रकाश गुप्ता, प्रमोद मित्तल, सुभाष चंद, राजकिशोर गुप्ता, चौधरी राजपाल सिंह, सन्तोष कुमार अग्रवाल, ठा सुखपाल, अजय सिंघल, प्रवीण जैन, सतीश गिरधर, अंकुर गर्ग, भाजपा नगर अध्यक्ष विपिन गर्ग, पवन सवाई जिला महामंत्री भाजपा, गोविन्द शर्मा, राजकुमार जाटव, विनय बंसल, राकेश अग्रवाल, आंकित जैन, रवि होरा,।अरविंद बंसल, मास्टर रामसरण गर्ग, अशवनी गर्ग, अमित तायल, मनोज बंसल, शिवकुमार, रवि होरा, गुरजोत सेठी, बलदीप सिंह,  राणा, आंकित तायल, यशराज सिंघल, बोबी सिंहल, अरविंद सिंघल, लक्की वर्मा, श्रीमती कांता त्यागी, श्रीमती मंजू शर्मा, अजय सिंघल (बिट्टू) सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेठ कुलदीप व संचालन बग्गू भाई व अशोक गुप्ता ने किया। अंत में व्यापारी नेता और अध्यक्ष मनोज सिंघल ने सभी का आभार जताया।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश