दून हिल्स एकेडमी में आयोजित डांस प्रतियोगिता में बच्चों ने जमकर लगाए ठुमके।

देवबंद: दून हिल्स एकेडमी में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं ने नृत्य की सुंदर प्रस्तुति देते हुए सभी का मन मोह लिया।
शनिवार को विद्यालय परिसर में हुई प्रतियोगिता में अविराज, आदित्य, अभिनव, नेहा, आरुषि, यश, समर, तनिष्क, अनोखी, मिस्टी, हर्ष, अंशुल, आराध्या, आरूष व आरिसा ने विभिन्न फिल्मी और देशभक्ति गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। डायरेक्टर तनुराज वर्मा ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र बांटे। चेयरमैन डा. प्रदीप वर्मा ने कहा कि विद्यालय में समय समय पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इससे बच्चों की हर विषय में रूचि बढ़ती है। ऐसे आयोजनों में बच्चों को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। प्रधानाचार्य अंजली पंवार ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश