मरकजी जामा मस्जिद देवबंद के मुतवल्ली हाजी अनवर उस्मानी उर्फ फूल मियां का इंतकाल, नगर में दौड़ी शोक की लहर।

देवबंद: मरकजी जामा मस्जिद देवबंद के मुतवल्ली हाजी अनवर उस्मानी उर्फ फूल मियां का बीमारी के चलते शनिवार की रात इंतकाल हो गया। वह 75 साल के थे और पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।
उनके इंतकाल की खबर से सामाजिक और राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य लोगों, उलेमा और नेताओं ने उनके आवास मोहल्ला शाहबुखारी पहुंचकर हाजी अनवर के इंतकाल पर गहरा दुख प्रकट किया।
मरहूम हाजी अनवर उस्मानी पिछले लंबे समय से मरकजी जामा मस्जिद देवबंद के मुतवल्ली के रूप में मस्जिद की सेवाएं कर रहे थे। उनके दौर में जामा मस्जिद में कई सुंदरीकरण के कार्य किए गए और जामा मस्जिद के व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया गया। मरहूम हाजी अनवर उस्मानी वरिष्ठ पत्रकार मुशर्रफ उस्मानी के चचा थे।

उनकी नमाजे जनाजा रविवार की सुबह 10:00 बजे आहता ए मौलसिरी में अदा की जायेगी और कासमी कब्रिस्तान में तदफीन अमल में आएगी।
उनके निधन पर मशहूर शायर डॉक्टर नवाज देवबंदी, पूर्व विधायक माविया अली, पूर्व पालिका अधक्ष इनाम कुरैशी, मुस्लिम फंड देवबंद के प्रबंधक सुहेल सिद्दीकी, ईदगाह कमेटी के सचिव अनस सिद्दीकी, वरिष्ठ पत्रकार मा.मुमताज अहमद, वरिष्ठ लेखक कमल देवबंदी, बसपा नेता जमाल अंसारी, वरिष्ठ पत्रकार तौसीफ कुरैशी, इ.नदीम खां और मुहम्मद उमर आदि ने सहित नगर के गणमान्य लोगों ने दुख जताया।

समीर चौधरी/ रियाज़ अहमद।
महताब आज़ाद।

Post a Comment

0 Comments

देश