अग्रवाल सभा की कार्यकारिणी ने ग्रहण की उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता, दीपक राज सिंघल बोले "आज व्यापारी समाज को शासन प्रशासन में मिल रहा सम्मान।"

देवबंद: अग्रवाल सभा की कार्यकारिणी ने मोबाइल मिस कॉल द्वारा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की। 
गुरुवार को अग्रवाल सभा के संस्थापक सदस्य एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक राज सिंघल के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में दीपक राज सिंघल ने अग्रवाल सभा के समस्त कार्यकारिणी सदस्यों को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण कराई। 

इस अवसर पर दीपक राज सिंघल ने कहा कि व्यापार मंडल का स्वर्ण जयंती वर्ष चल रहा है। 50 वर्ष पूर्व लाला विशंभर दयाल अग्रवाल एवं पंडित श्याम बिहारी मिश्रा के अथक परिश्रम एवं संघर्ष के कारण ही आज व्यापारी समाज को शासन प्रशासन में सम्मान मिल रहा है। व्यापारी से संबंधित नीति निर्धारण में शासन व्यापार मंडल की राय लेता है उनमें भागीदार बनाता है यह सब व्यापार मंडल के संघर्ष एवं बलिदानों का परिणाम है। 
सिंघल ने बताया की प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के नेतृत्व में 13 मार्च से एक यात्रा सहारनपुर से प्रारंभ हो रही है जो प्रदेश के सभी जिलों में जन जागरण करेगी एवं व्यापार मंडल के इतिहास एवं संघर्ष को सबके सामने रखेगी। यह यात्रा 13 मार्च को साय काल 4:00 देवबंद में आएगी जिसका बड़ा ही हर्षोल्लास से स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। सिंघल ने बताया की इस समय मिस कॉल द्वारा व्यापार मंडल की सदस्यता अभियान चल रहा है जिसमें अग्रवाल सभा के सभी सदस्य सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं, उन्होंने सभी का आभार जताया।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में अग्रवाल सभा अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, सचिव सुधीर गर्ग, कोषाध्यक्ष विपिन गर्ग, सर्राफ राज किशोर गुप्ता, राजकुमार गर्ग, अमित गोयल, डॉ. विजेंद्र गोयल, डॉक्टर सुधीर गुप्ता, संजय गर्ग, राजीव गर्ग, अरविंद गुप्ता, अनिल कंसल, अवनीश गर्ग, राजकुमार रस्तोगी मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंकज अग्रवाल एवं संचालन सुधीर गर्ग ने किया।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश