सहारनपुर की काशीराम कॉलोनी में गंदगी का अंबार, नालियों में अटी पड़ी सिल्ट, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी, क्षेत्रवासियों में आक्रोश।

रिपोर्ट: अजीम अख्तर।
दैनिक मानव जगत (सहारनपुर)
सहारनपुर: स्मार्ट सिटी का दावा करने वाली नगर निगम की सफाई व्यवस्था को लेकर दिल्ली रोड स्थित कॉलोनी वासियों ने सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। क्षेत्रवासियों ने सफाई ना होने पर नगर निगम के खिलाफ जताया आक्रोश। क्षेत्रवासियों ने बताया कि सफाई कर्मचारियों द्वारा नालियों की सफाई नहीं की जाती है। जिसकी वजह से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा हैं, नीचे के मकानों में गंदा पानी घुस रहा हैं। नगर निगम कंट्रोल रूम पर शिकयत के बावजूद सफाई नहीं हो रही हैं।

आपको बता दे की बसपा शासनकाल में बनी दिल्ली रोड स्थित मान्यवर काशीराम कॉलोनी में सफाई व्यवस्था बिल्कुल ठप पड़ी है। जिसकी वजह से नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है। क्षेत्र वासियों ने नगर निगम के कंट्रोल रूम पर कई बार शिकायत भी की, लेकिन बावजूद इसके कॉलोनी में सफाई व्यवस्था सुचारू नहीं हो सकी है। क्षेत्र वासियों ने बताया नगर निगम कर्मचारी सिर्फ झाड़ू लगा कर चले जाते हैं। जबकि नालियों में गंदगी भरी पड़ी हैं, नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा हैं। जिसकी वजह से कॉलोनी में गंदगी का अंबार लगा हुआ हैं। क्षेत्रवासियों ने बताया कि रमजान माह भी शुरू होने वाला है, लेकिन निगम कर्मचारी इस और ध्यान नहीं दे रहा हैं। इस दौरान सलमा अख्तर, सईदा, कायनात, जाहिद अंसारी, नफीस अंसारी, यश मोर्या, चिंकू, कोमल, पंकज, राहुल, आशा, मुस्कान, बबिता, बबली, तनवीर अंसारी, इरफान अहमद आदि क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

देश