ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित समारोह में बोली भाजपा सांसद "ब्रह्माकुमारी बहने हैं शांति का दूत हैं"।

देवबंद: ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय (गुर्जरवाड़ा) देवबंद द्वारा महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में 87वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम ने ब्रह्माकुमारी बहनों को शांति का दूत बताया।

गुरुवार को हाईवे स्थित एक सभागार में आयोजित हुए कार्यक्रम में बोलते हुए राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने कहा कि भगवान शिव हमें यह सिखाते हैं कि हम विष पीकर भी प्रेम रूपी भाव को अपने में साकार करें और सभी के लिए अच्छा करते हुए विश्व को कल्याण के मार्ग पर ले जाएं। उन्होंने कहा कि ब्रह्म कुमारी बहनें जिस प्रकार समाज में चेतना और भाईचारे का संदेश दे रही हैं वह बेहद सराहनीय है। क्षेत्रीय विधायक एवं पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री उत्तर कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि ब्रह्मकुमारी आश्रम वास्तव में शांति का संदेश देते हैं। बहनें जिस प्रकार गांव-गांव जाकर सभी को धार्मिक मार्ग पर चलो की प्रेरणा देती है उससे आगे बढ़ने में शक्ति प्राप्त होती है। 
कार्यक्रम में उप मंडलायुक्त मंडल सहारनपुर डीपी सिंह, त्रिवेणी शुगर युनिट देवबंद के जनरल मैनेजर पुष्कर मिश्र, उप कारागार देवबंद के जेलर महेंद्र पाल, भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कर्नल राजीव सिंह, श्याम सिंह राणा, संदीप शर्मा एड. ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए भगवान शिव के विराट स्वरूप का वर्णन किया। बीके जयंती दीदी और बीके सुरेश दीदी ने शिव जयंती महोत्सव पर सभी से अपनी बुराइयों को त्यागने और अच्छाइयों को अपनाने का आह्वान किया। संचालन बहन प्रवेश दीदी ने किया। सुरेश कुमार योगाचार्य, चौधरी भूपेंद्र सिंह, अतुल महेश्वरी, अजय गर्ग, अरुण योगी, मनोज शर्मा अनुज चौधरी आदि मौजूद रहे। अंत में सेंटर इंचार्ज बीके सुधा बहन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश