लिंक नहर से अज्ञात महिला का गर्दन कटा शव मिलने से सनसनी, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी।

देवबंद: लिंक नहर से अज्ञात महिला का गर्दन कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर को बड़गांव-सिसौनी मार्ग पर गंगा की लिंक नहर में से एक अज्ञात महिला (35) का गर्दन कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर सीओ रामकरण सिंह एवं बड़गांव थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नहर से निकलवाकर महिला की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के शरीर में लोहे का बीस किलो का बाट बंधा हुआ था और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला का शव कहीं पीछे से बहकर आया है।
सीओ रामकरण सिंह ने बताया कि लिंक नहर से महिला का गर्दन कटा शव बरामद हुआ है, जिसकी आयु लगभग 35 वर्ष मालूम हो रही है। उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा करके मोर्चरी में भिजवा दिया गया, मामले में जांच की जा रही है।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश