देवबंद में आयोजित भाजपा कार्यसमिति की बैठक में दी गई जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी।

देवबंद: भाजपा नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक में केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी दी गई। साथ ही प्रदेश व जनपद में आयोजित हुए इंवेस्टर्स समिट में लक्ष्य से ज्यादा हुए निवेश पर खुशी का इजहार किया गया।

रविवार को मोहल्ला सराय मालियान स्थित सभागार में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार में देश की उन्नति की राह पर अग्रसर है। बताया कि ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का मकसद देश का सर्वांगीण विकास करना है। समिट में प्रदेश में 33 लाख करोड़ और सहारनपुर
जिले में 30 हजार करोड़ का इंवेस्टमेंट उद्योगपतियों द्वारा किए जाना बेहद खुशी की बात है। पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा ने इंवेस्टर्स समिट में लक्ष्य से ज्यादा निवेश पर हर्ष जताया। उन्होंने यह भी कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की नींव की होते है। बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए हमें कार्य करना चाहिए। जिला मंत्री विपिन भारतीय, निकाय चुनाव के जिला संयोजक दीपकराज सिंघल, नगराध्यक्ष विपिन गर्ग व नितिन गुप्ता ने भी विचार रखें।
 संचालन अरुण गुप्ता ने किया। इस दौरान शिवराज सिंह रोड, कुलदीप सैनी, राममोहन सैनी, विकास त्यागी, डा. कांता त्यागी, शुभलेश शर्मा, रेनू गुप्ता, दीपक वाल्मीकि, डा. प्रदीप वर्मा, जोगिंदर सिंह, दुर्गेश शर्मा, विवेक तायल, डा. कल्याण सिंह, प्रेमचंद कश्यप, स्नेहा टंडन, आलोक खटीक, पवन धीमान मौजूद रहे।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश