सभासद चौधरी शाह फैसल परवेज का हृदय गति रुकने से निधन, नगर में दौड़ी शोक की लहर।

देवबंद: नगर पालिका परिषद देवबंद के पूर्व सभासद चौधरी परवेज 'शाह फैसल' (42) का हृदय गति रुकने से निधन हो गया, उनके इंतकाल से नगर में शोक की लहर दौड़ गई और नगर के सामाजिक व राजनीतिक लोगों ने उनके आवास मोहल्ला गुजरवाडा पहुंचकर शोक प्रकट किया।

नगर पालिका परिषद देवबंद के निवर्तमान सभासद चौधरी शाह फैसल परवेज को रविवार की रात्रि करीब 11 बजे हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके इंतकाल की खबर से नगर में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर दुख जताया। बताया गया है कि उन की नमाजे जनाजा दोपहर जोहर की नमाज़ के बाद अदा की जायेगी।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश