बुलंदशहर में उम्दा प्रदर्शन कर लौटे देवबंद की बलदेव सिंहएकेडमी के खिलाड़ी, कई खिलाडिय़ों ने झटके मेडल।

देवबंद: बुलंदशहर में हुई शूटिंग चैंपियनशिप में देवबंद के शूटरों ने सटीक निशाने साधते हुए कई मेडल जीते। देवबंद लौटे खिलाडिय़ों का जोरदार स्वागत किया गया।

बलदेव सिंह शूटिंग एकेडमी के चेयरमैन पदम मलिक ने बताया कि बुलंदशहर में हुई शूटिंग चैंपियनशिप में एकेडमी के खिलाडिय़ों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में एयर पिस्टल में आयुष्मान व प्रतीक ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किए। जबकि मणिकांत शर्मा, रवि व अंशुल कुमार का प्रदर्शन भी उम्दा रहा है। बताया कि टीम ने फाइनल में जगह पक्की कर ली है। बताया कि एकेडमी के खिलाड़ी लगातार शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने खिलाडिय़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि खिलाड़ी आगे भी बेहतरीन प्रदर्शन करते रहेंगे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश