नवाज़ गर्ल्स स्कूल में गणतन्त्र दिवस पर किया गया ध्वजारोहण, छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से दिया देशभक्ति का संदेश।

देवबंद: नवाज़ गर्ल्स पब्लिक स्कूल के प्रागंण में 74वें गणतन्त्र दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण किया गया। विद्यालय की अध्यापिका नजमा खान ने ध्वजारोहण किया।
इस दौरान छात्राओं ने अपने देश भक्ति भाषण से सबका मन मोह लिया। छात्राओ ने गणतन्त्र दिवस की महत्ता पर विचार प्रकट किए तथा भावपूर्ण गीत प्रस्तुत किये। गणतन्त्र दिवस के इस कार्येक्रम में स्कूल के एडमिनिस्ट्रेटर अब्दुल्लाह नवाज़ ने कार्येक्रम की प्रशंसा की और आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज और देश की उन्नति की आधारशिला है, अतः हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम खुद भी पढ़े और औरो को भी पढाये। इसी से हम अपने देश को मज़बूत बना सकते है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रिंसिपल फौजिया खान ने गणतन्त्र दिवस के महत्व एंव संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला और अपने विचार व्यक्त करते हुए छात्राओ एंव सभी अध्यापिकाओ को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाये दी, उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत के लिए एक मज़बूत और नियमित संविधान लागू हुआ। हमारा देश एक नियमित संविधान के अनुसार चलता है। इस संविधान के प्रति हम सभी की अपनी-अपनी जिम्मेदारीयां है। देश को महान बनाने में हमें हर समय प्रयासरत रहना चाहिए। इस मौके पर स्कूल में अनस उस्मानी, रविश सिद्दीकी, आसिफ अली, आमिर, शाजिया, शमीम, शेहला मजहर, फरीहा सिद्दीकी सहित स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश