सड़क हादसे में घायल हुए शायर वसीम बरेलवी से अस्पताल में मिलने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, जल्द स्वस्थ होने के लिए की दुआ।

(शिब्ली रामपुरी)
पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती मशहूर शायर प्रोफेसर वसीम बरेलवी से मिलने पहुंचे और वहां पर उन्होंने उनका हालचाल जाना।

उर्दू के मशहूर शायर प्रोफेसर वसीम बरेलवी दिल्ली से बरेली लौटते वक्त सड़क हादसे में घायल हो गए थे उनको दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है. बहरीन से मुशायरे के बाद दिल्ली से बरेली लौटते वक्त प्रोफेसर वसीम बरेलवी की कार हापुड़ में एक डंपर से टकरा गई थी जिसके बाद वसीम बरेलवी जख्मी हो गए।
दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती प्रोफेसर वसीम बरेलवी से पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी मिलने पहुंचे और वहां पर उन्होंने उनकी तबीयत के बारे में जानकारी हासिल करते हुए जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआ की।

Post a Comment

0 Comments

देश