हज 2023: सभी तरह की पाबंदियां खत्म, इस वर्ष भारत से सबसे ज्यादा लोग करेंगे हज, जानिए कब शुरु होगी हज फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया।

रियाद/नई दिल्ली: सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्रालय ने कहा है कि 2023 के हज सीजन के दौरान, सभी कोविड प्रतिबंध हटा दिए जाएंगे और देश उतनी ही संख्या में हाजियों की मेजबानी करेगा, जितनी कि महामारी से पहले वर्ष में हुई थी।
कोरोना संक्रमण से पहले, वर्ष 2019 आखिरी वर्ष था जब भारत के लगभग 126,000 लोगों ने हज किया था। सऊदी अरब ने 2020 और 2021 में सीमित संख्या में हज की अनुमति केवल स्थानीय नागरिकों और देश में रहने वाले विदेशी निवासियों को दी थी। जिसके बाद साल 2022 में दस लाख लोगों को हज करने की अनुमति दी गई थी।

सउदी अरब के हज और उमराह मंत्रालय ने कहा कि मक्का और मदीना इस्लाम के सबसे पवित्र स्थानों का केंद्र हैं, सऊदी अरब ने इस साल हज के लिए आयु सीमा सहित कोविड-19 के कारण लगाए गए सभी प्रतिबंधों को समाप्त करने का फैसला किया है।
उधर, भारत सरकार ने सऊदी अरब के साथ हज के लिए एक द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत इस साल भारत से 175,000 लोग हज करेंगे। हज कमेटी के सदस्य एजाज हुसैन ने कहा कि हज के फॉर्म जमा करने का सिलसिला बहुत जल्द शुरू हो जायेगा, हज कमेटी के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हज के लिए आवेदन की प्रक्रिया अगले एक सप्ताह के भीतर शुरू हो सकती है।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश