नगर पालिका के वार्डों की आरक्षण सूची जारी, देवबंद में 9 महिला और 12 जनरल वार्ड, सात दिनों के अंदर मांगी आपत्तियां।

देवबंद:  शुक्रवार को नगर निकाय चुनाव के लिए वार्ड की आरक्षण सूची जारी हो गई है, अब शनिवार को अध्यक्ष पदों के आरक्षण की सूची का सभी को इंतजार है।
सहारनपुर नगर निगम सहित जनपद की चार नगर पालिकाओं और सात नगर पंचायतों की आरक्षण सूची जारी कर दी गई है जिस पर आपत्तियां मांगी गई हैं जिन्हें 7 दिन के अंदर निपटाया जाएगा।
देवबंद के सभी 25 वार्डों के लिए जारी आरक्षण सूची में 9 महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं, जिनमें एक अनुसूचित और दो पिछड़ा वर्ग की महिलाएं शामिल हैं, जबकि 12 वार्ड अनारक्षित किए गए हैं। पिछड़ा वर्ग पुरषों के लिए 4 वार्ड आरक्षित हैं।
सहारनपुर निकाय चुनाव के लिए सभी वार्डों की आरक्षण सूची लखनऊ से जारी कर दी गई है। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात के यहां से यह सूची जारी की गई है। यदि किसी भी वार्ड की जारी सूची से किसी को भी परेशानी या आपत्ति हो तो डीएम कार्यालय में सूची को भेज सकता है। स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि सात दिन के अंदर आपत्तियां डीएम कार्यालय में आएगी। उनका ही निपटारा किया जाएगा।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश