मोदी सरकार का बड़ा फैसला, वर्ल्ड क्लास बनेगा देवबंद का रेलवे स्टेशन, केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी विष्णु का ऐलान।

देवबंद: देवबंद पहुंचे केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी विष्णु ने घोषणा की है कि देवबंद रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश भर के 200 रेलवे स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास बनाने की योजना में देवबंद स्टेशन को भी जोड़ा गया है।
इस पूर्व सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे देवबंद पहुंचे केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी विष्णु का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया, इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्वनी विष्णु विशेष ट्रेन द्वारा देवबंद रेलवे स्टेशन पर पहुंचे, जहां भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया रेलवे स्टेशन की समीक्षा के बाद रेल मंत्री वहां से मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचे जहां पर उन्होंने पूजा अर्चना की।

इस दौरान मीडिया से वार्ता करते हुए रेल मंत्री अश्वनी विष्णु ने बताया उनके द्वारा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जो संकल्पना है उस के अंतर्गत देश भर के  200 स्टेशन का मॉडर्न करने का मास्टर प्लान बनाया गया है, उसी में आज देवबंद स्टेशन को भी जोड़ा गया है और देवबंद स्टेशन को वर्ल्ड क्लास मॉडर्न स्टेशन बनाया जाएगा। बैठक के दौरान प्लान बनाया गया कि कैसे स्टेशन को कवर किया जाए और कैसे उसकी लेंथ को लंबा किया जाए, उन्होंने बताया कि देवबंद रेलवे स्टेशन की इमारत को मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी का रूप देने के संबंध में भी चर्चा की गई।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश